सिद्धार्थ, मई 3 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन कोतवाली के धरनिहवा गांव के टोला कोल्हुआ में संदीप यादव की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। शनिवार को पीड़ित परिजनों से मिलने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, डुमरियागंज विधायक व सपा के कई अन्य नेता पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सपा न्याय दिलाने के लिए हर स्तर से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी करने को प्रशासन से कहा है। मृतक के गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित परिवार को संत्वना देते हुए कहा कि वह व उनकी पार्टी उनके साथ है। न्याय मिलने में अगर जरा भी कोताही की गई तो पार्टी हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है। यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से मिले विधायक उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी ...