हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। सोमवार को हुए कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान के मूल मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की निरंतर याद दिलाता है। आज जरूरत है कि हम संविधान की आत्मा की रक्षा करें तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाएं। यहां पर महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, विजय सिजवाली, शोभा बिष्ट, मलय बिष्ट, राधा आर्य, सुहैल सिद्दीकी, गोविन्द बगडवाल, राजेंद्र उपाध्याय, जाकिर हुसैन, सतनाम सिंह, बिनोद कुमार, शरीफ पार्षद, मनोज बिष्ट, आशिफ सलमानी, मंजू पाण्डे, पुष्...