पटना, मार्च 8 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने देश-प्रदेश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। रविवार को बयान जारी कर तेजस्वी ने कहा कि जीवन में खुशियों का स्रोत्र, जननी शक्ति को एक दिन में समेटना ठीक नहीं। जब उनका सेवा-भाव और प्रेम प्रतिदिन है तो हर दिन महिला-दिवस है। स्त्री का हर रूप सम्मानीय और पूजनीय है। तेजस्वी ने कहा कि शक्ति स्वरूपा दुनिया की आधी आबादी जिन्होंने हर सभ्यता, संस्कृति और कालखंड में जब-जब ज़रूरत पड़ी, पूरी जिम्मेदारी को अपने कंधों पर उठा लिया। हमेशा मुस्कुराकर, त्याग कर, दर्द भूल कर हमारे जीवन में हर पल हर क्षण रोशनी लाने वाली प्रेम और ममता का सागर सर्वशक्तिशाली मातृशक्ति को बारंबार प्रणाम। दुनिया की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रणाम और धन्यवाद।

हिंदी ह...