मथुरा, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को पेट्रोलियम वर्कस यूनियन ने मथुरा रिफाइनरी में संविदा श्रमिकों से अवैध रूप से पारिश्रमिक वापसी के बारे में अवगत कराया गया। यूनियन के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने उन्हें संबोधित पत्र गोवर्धन विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने नेता प्रतिपक्ष को उनके मथुरा आगमन पर प्रस्तुत किया। यूनियन की कार्यकारिणी के सदस्य लक्ष्मण लवानियां और एआईएसएफ नेता रवि शर्मा उनके साथ थे, जिन्होंने विस्तार से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों के उत्पीड़न उद्दापन और भेदभाव से अवगत कराया। यूनियन द्वारा सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि रिफाइनरी के अधिकांश संविदा श्रमिक स्थानीय हैं, वे सभी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नागरिक ...