सिद्धार्थ, मार्च 27 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र के दुर्गाष्टमी पर गुरुवार को इटवा स्थित नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के आवास पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक सौहार्द और एकजुटता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने एक साथ बैठकर फलाहार किया।नेता प्रतिपक्ष ने नवरात्र के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मसंयम और सामूहिकता का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार आने वाला नवरात्र का त्योहार विशेष महत्व रखता है और व्रत-उपवास से शरीर को लाभ मिलता है, साथ ही मन भी शुद्ध होता है। दुर्गाष्टमी के दिन विशेष रूप से शक्ति, संघर्ष और एकता की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान फलाहार...