हाथरस, फरवरी 20 -- हाथरस। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला अभियान के अंतर्गत मंडल की कार्यशाला सासनी मंडल पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और सासनी मंडल के प्रभारी तथा सहकारी बैंक अलीगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामवीर सिंह भैया जी और जिले में इस अभियान के सहसंयोजक तथा सोशल मीडिया प्रभारी पवन रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री आकाश वार्ष्णेय ने किया। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को केवल नेता ही नहीं बनाती बल्कि समाज ...