सिमडेगा, जनवरी 23 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को पराक्रम दिवस एवं मां सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर फूल-माला अर्पण कर किया गया। मौके पर उन्होंने नेताजी के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक सुशील कुमार शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऐतिहासिक योगदान एवं आज़ाद हिंद फ़ौज की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त कक्षा दसवीं की छात्राएँ अर्चना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.