रायबरेली, जनवरी 22 -- रायबरेली, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर राजनीति विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान की ओर से आर्य समाज परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता फिरोज गांधी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.राम बहादुर वर्मा ने की व संचालन संस्थान के महामंत्री डॉक्टर बृजकिशोर ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. राम बहादुर वर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के जीवन के दो सपने थे। भारत की स्वाधीनता तथा स्वाधीनता के बाद समाजवाद की स्थापना। उनका एक सपना तो आजादी के साथ पूरा हो गया पर दूसरा सपना पूरा होना तो दूर, देश समाजवाद की उल्टी दिशा में जा रहा है। डॉ. बृजकिशोर ने कहा कि सुभाष का जीवन महान बलिदान तथा संघर्षों की गाथा है। इस अवसर पर डॉ मनोज चौधरी, रामदीन विश्वकर्मा, राकेश सचान, आशुतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.