देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया। मोबाइल पर बातचीत का एक नेता का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आडियो में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक को लेकर गलत टिप्पणी की गई है। लगभग सवा मिनट के आडियो में कई बार मंत्री व विधायक को लेकर टिप्पणी नेता द्वारा की गई है। नेता सत्ताधारी दल से जुड़ा हुआ है। वायरल आडियो के सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता। इस मामले में कहीं भी शिकायत देर शाम तक नहीं की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...