बरेली, मई 20 -- एक युवक ने भाजपा नेता का नाम लेकर दुकान के कर्मचारी को धमकाया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ध्रुव नाम का युवक अपने साथी के साथ एक भाजपा नेता का नाम लेकर कुतुबखाना पर फैन एंड फैशन दुकान पर गुंडागर्दी कर वहां के कर्मचारी से अभद्रता कर रहा है। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि उस व्यक्ति को न तो भाजपा नेता जानते हैं और न ही उनका स्टाफ जानता है। आरोपी दबाव बनाने के लिए उनके नाम का दुरुपयोग कर रहा है। यह भी पढ़ें- नेता का नाम लेकर युवक को धमकाया, गिरफ्तार इस पर पुलिस ने ध्रुव बाल्मीकि और उसके साथी राजा बाल्मीकि को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...