जमशेदपुर, फरवरी 28 -- जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए संस्थान का मान बढ़ाया है। हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी 'जय हिंद इंडस्ट्रीज' ने रिकॉर्ड संख्या में 42 विद्यार्थियों का चयन किया है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में डिप्लोमा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग के मेधावी छात्रों ने अपने कौशल से कंपनी को प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 'डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी' के पद पर नियुक्त किया गया है।सफल छात्रों को 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज प्रदान किया गया है और उनकी नियुक्ति महाराष्ट्र के पुणे स्थित प्लांट में होगी। इस बड़ी उपलब्धि पर कुलाधिपति मदन मोहन सिंह और कुलपति डॉ. प्रभात कुमार ...