घाटशिला, अप्रैल 16 -- पोटका। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में प्रखंड के नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर का रिजल्ट बेहतर रहा। स्कूल के 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। स्कूल में 90 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 72 छात्र सफल हुए। स्कूल के छात्र विजय दीक्षित ने 94.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बना। स्कूल के मानव रंजन मिश्रा ने 90.2 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय टॉपर, छात्रा आंचल गुप्ता 86.6 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय टॉपर बनीं। विद्यालय के सचिव मृत्यंजय कुमार झा ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें- डीएवी नंदराज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, शुभा सेठ 97% अंकों के साथ टॉपर यह भी पढ़ें- संशोधित-कुरसेला : सीबीएसई परीक्षा में सुतारा मेंही मिशन स्कूल का शानदार प्रद...