गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग पर गुरुवार को सेक्टर-39 के समीप बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के तहत 70 झुग्गियों को तोड़ा गया। किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। करीब एक एकड़ जमीन को खाली करवाया गया। सेक्टर-38 और सेक्टर-39 को विभाजित कर रही इस रोड पर जीएमडीए ने हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत सालों से डली झुग्गियों पर विरोध के बीच बुलडोजर चलाया गया। डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। बाठ ने इस जमीन पर लगी रेहड़ियों और दुकानों को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया। डीटीपी को पूछताछ में पता चला कि रेहड़ियां लगाने और दुकान चला रहे लोगों से कुछ लोग अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.