गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की तरफ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर यातायात को सुगम करने में देरी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और यातायात पुलिस ने इस मार्ग पर यातायात को सुगम करने की योजना बनाई थी, लेकिन दो महीने बीतने के बावजूद इस योजना पर काम शुरू नहीं हो सका है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर हीरो होंडा चौक तक ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण किया जाना है। मिलेनियम सिटी से लेकर बख्तावर चौक तक और सुभाष चौक से यूनिटैक एसईजेड तक जीएमआरएल ने बेरीकेडिंग करवाकर एक-एक लेन को दोनों तरफ से बंद कर दिया है। मुख्य सड़क की तीन-तीन लेन में से एक-एक लेन बंद होने की वजह से सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर यातायात जाम ...