मिर्जापुर, जनवरी 23 -- लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व कालेज के प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने राष्ट्रसेवा को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन युवाओं को साहस, अनुशासन और आत्मसम्मान की सीख देता है। गोष्ठी में वक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस के विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।कहा कि नेताजी ने राजनीति को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। युवाशक्ति को संगठित कर उन्होंने देश की आज़ादी के संघर्ष को नई दिशा प्रदान की। विशेष वक्ता डॉ देवेंद्र नाथ गिरी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व दृढ़ संकल्प और रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.