प्रयागराज, जनवरी 23 -- शहर में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कर्नलगंज इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वहीं कर्नलगंज के बंगाली टोला में लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं सपाइयों ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेखार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, रविन्द्र यादव, सुनील तिवारी, नीरज दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.