नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर त्यागराज स्टेडियम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्तदान करने आए लोगों का हौसला बढ़ाया और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की। कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। शिविर में 1000 से अधिक नागरिकों ने पंजीकरण कराया और कुल 900 यूनिट रक्त जमा किया गया। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं को सम्मान के तौर पर डोनर किट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह युवा और नागरिक स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं, वह समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...