पाकुड़, जनवरी 23 -- लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलित कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, कदवा-धरमपुर, लिट्टीपाड़ा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया। जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाज से पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, विकास मुर्मू, सुलेमान बास्की, प्रसाद हांसदा, रामसाय मरांडी ग्राम प्रधान, दिनेश बास्की, संजला सोरेन आदि ग्रामीण मौजूद रहे। फोटो संख्या - 03 - नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण करते विधायक हेमलाल मुर्मू व उपस्थित अन्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...