हरिद्वार, जनवरी 22 -- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) उत्तराखंड की इकाई नेताजी सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। गुरुवार को हरकी पैड़ी स्थित नमामि रेस्टोरेंट में शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बबीता शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया। नई कार्यकारिणी में पंडित नवीन शर्मा को महामंत्री, नितिन शर्मा को कोषाध्यक्ष और विशाल भट्ट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल के इतिहास में यह महत्वपूर्ण और प्रेरक क्षण है। नेताजी सुभाष घाट व्यापार मंडल को पहली बार महिला अध्यक्ष के रूप में मातृशक्ति का नेतृत्व मिला है। इस दौरान संरक्षक मंडल की घोषणा की गई, जिसमें सरदार हर्षवर्धन सिंह, पंडित मधुसूदन प्रधान, पंडित निशांत विधाकुल और पंडित आदेश मारवाड़ी को शामिल किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.