लोहरदगा, फरवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय, हिरही, लोहरदगा में संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन जनता विकास मंच के द्वारा बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा चित्रांकन, भाषण और गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रिया गुप्ता, अभय अलबेला, तुलसी कुमारी, वार्डन शिखा रानी, गंगाधर कुमार महतो, उमेश कुमार, जनता विकास मंच के सचिव मृत्युंजय मेहता, अध्यक्ष श्याम सुन्दर मेहता, शिक्षक कृष्णा राम आदि ने कार्यक्रम की शुरूआत की। संत शिरोमणि रविदास की जीवनी पर अतिथियों ने प्रकाश डाला। प्रतियोगिता मे शामिल बच्चों को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसमें रौशन कुमार, दीपक आदि की प्रस्तुति सराही गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...