वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को सिगरा स्थित आजाद हिंद पार्क समारोह हुआ। अमर शहीद सेवा समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि आजाद हिंद फौज के नायक सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानी थे, जो हर मोर्चे पर सफल रहे। नौजवानों के लिए नेताजी प्रेरणास्रोत हैं। नेताजी के नाम से ही अंग्रेजों में खौफ पैदा हो जाता था। विशिष्ट अतिथि अपूर्व विक्रम दिवेदी ने कहा कि नेताजी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने किया। उन्होंने कहा कि यदि आजादी के समय शेर-ए-हिंद नेताजी सुभाष चंद्र बोस होते तो भारत खंड-खंड न होत...