नेताजी संघर्ष समिति ने की तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग
देहरादून, मई 31 -- देहरादून। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को कांवली रोड स्थित नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभात डंडरियाल और संचालन प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी ने किया। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने कहा कि तंबाकू सेहत के लिए बेहद हानिकारक है और इससे जानलेवा बीमारियां होती हैं। प्रभात डंडरियाल और आरिफ़ वारसी ने सरकार से तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि पाउच पर वैधानिक चेतावनी लिखे होने के बाद भी बाजार में इसकी धड़ल्ले से बिक्री होना बेहद चिंताजनक और विचारणीय विषय है। इस मौके पर दानिश नूर, विनोद असवाल, सुशील विरमानी, नितिन राठौड़ और इलियास कुरैशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.