देवरिया, जनवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि नेताजी ने देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. कविता बरनवाल, डॉ. अयान, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. सुरुचि गुप्ता, डॉ. शालिनी गुप्ता सहित अन्य चिकित्सा शिक्षकों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...