मैनपुरी, मई 12 -- नगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज और एमएसजीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में पूर्व सांसद व करहल विधायक तेजप्रताप यादव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक ने विद्यालय के लगभग 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए गाँवों में कॉलेजों का जाल बिछाया, ताकि गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। सत्ता के लिए भाजपा किसी भी स्तर तक जा सकती है, इसलिए सभी को सावधान रहने और एकजुट होकर उन्हें हटाने की आवश्यकता है। विधायक ने विशेष रूप से राजमंगलम शर्मा की उपलब्धि को सराहा, ...