गोड्डा, अगस्त 17 -- गोड्डा प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताजी चौक स्थित नेताजी स्मारक पर लोकमंच के सचिव सर्वजीत झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। वहीं हटिया चौक स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में समाजसेवी सह पुस्तकालय प्रबंध समिति के सदस्य सुरजीत झा ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने की अपील की। इधर विद्यापति भवन में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष हरि शंकर मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह भी पढ़ें- Godda News: देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम,...