नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स, यूट्यूब पर हजारों नहीं बल्कि लाखों सब्सक्राइबर्स और फेसबुक पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग। सोशल मीडिया पर नाम ऐसा कि पोस्ट पर लाइक्स और व्यूज की भरमार। लेकिन जब बात गांव की सरकार चुनने की आई तो डिजिटल दुनिया की यह चमक वोटों की गिनती में फीकी पड़ गई। राजस्थान के पंचायत चुनाव में एक चर्चित यूट्यूबर को सरपंच बनने के लिए सिर्फ 33 वोट मिले। अब सवाल उठ रहा है कि 21 लाख की ऑनलाइन फौज आखिर वोटिंग बूथ तक क्यों नहीं पहुंची?सोशल मीडिया पर लाखों की भीड़, बैलेट पर सिर्फ 33 वोट! राजस्थान के जोधपुर जिले की ओसियां तहसील स्थित इंदों की ढाणी द्वितीय ग्राम पंचायत के चुनाव नतीजे इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे यूट्यूबर ओमप्रकाश बिश्नोई को करारी हार का सामना करना ...