देहरादून, जनवरी 23 -- देहरादून। सुभाष चंद्र बोस जयंती और वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने हे शारदे मां भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही नेताजी के राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को भी जाना। शुक्रवार को नॉर्थपॉइंट चिल्ड्रनस अकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। बच्चों ने वसंत पंचमी के महत्व के बारे में जाना और सक्रिय रूप से सरस्वती पूजा में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...