नेताजी के प्रपौत्र को 'फौजी' के टीजर पर आपत्ति
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने अभिनेता प्रभास की फिल्म फौजी के टीजर पर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीजर में ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से इसे वापस लेने और संशोधित टीजर जारी करने की मांग की है। चंद्र कुमार बोस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कल्पना और इतिहास को मिलाना अपराध है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुडी और निर्माण टीम से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि ऐतिहासिक घटनाओं और हस्तियों को गलत तरीके से पेश न किया जाए। उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि हनु राघवपुडी और उनकी टीम इस टीजर को हटा देगी, नया टीजर जारी करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए। उम्मीद है कि प्रभास भी इस संदेश को पढ़ेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.