मिर्जापुर, जनवरी 24 -- अहरौरा। नेताजी सुबाष चंद्र बोस की जचंती के अवसर पर जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा का 78वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को उत्सवी बना दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जिस पर सरस्वती की कृपा होती है, वह विद्वान हो जाता है और उसको कुछ भी हासिल करने में परेशानी नहीं होती है। जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज की स्थापना साहू बैजनाथ प्रसाद ने 23 जनवरी 1948 को नेता जी सुबास चन्द्र बोस से प्रेरणा लेते हुए उनके नारे जयहिंद के नाम पर विद्यालय का रखा। इससे पहले नेताजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खास अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय की वार्षिक पत्रिका रश्मि का विमोचन भी किया गया। विद्यालय के प्रबं...