रुडकी, जनवरी 23 -- रुड़की, संवाददाता। नहर किनारे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसके साथ ही भाजपा नेता सुभाष सरीन की माता स्वर्गीय सुशीला सरीन की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाने और नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि नेताजी का त्याग और बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक प्रदीप बत्रा ने समाज के प्रति सेवा भाव को अपनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...