मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- सरैया। प्रखंड के खैरा गांव में शुक्रवार को जयंती पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया। एआई केकेएमएस के बैनर तले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. माधव भगत ने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। किसान नेता कौशल भक्त ने कहा कि समाज को शोषण से मुक्त करने के लिए पूंजीवाद और साम्राज्यवाद का अंत जरूरी है, तभी नेताजी का सपना साकार हो सकेगा। नवल भगत, सुदेश भगत, रामचंद्र भगत, महेश्वरी देवी, इंदु देवी, मीना देवी, रेखा देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.