बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती पर आगामी 23 जनवरी को बोकारो सदर अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट में वेडआरएनएम केयर फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन की निदेशक निभा चौधरी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी नेताजी जयंती पर मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...