गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर ब्लैक आउट मॉकड्रिल की तैयारी की गई है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मॉकड्रिल के सफल संचालन के लिए तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग को मॉकड्रिल स्थल पर सभी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह ब्लैक आउट मॉकड्रिल 23 जनवरी को महंत दिग्विजय नाथ पार्क में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.