गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नागरिक सुरक्षा की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा गोरखपुर के उपनियंत्रक सत्यप्रकाश सिंह ने ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के स्वयंसेवकों का चयन किया जा रहा है। हवाई हमलों में बचाव के उपायों पर मॉक ड्रिल होगा। शाम 6 बजे ब्लैक आउट होगा। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...