धनबाद, सितम्बर 6 -- धनबाद। हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस में शुक्रवार की आधी रात के बाद धनबाद स्टेशन पर शराब और बीयर की खेप पकड़ी गई। आरपीएफ पोस्ट की टीम ने तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक के बैग में भरा केन बीयर और शराब की बोतलें पकड़ीं। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रात करीब 1.36 बजे की गई छापेमारी में शराब मिली। जब्त शराब को उत्पाद विभाग धनबाद को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: वंदे भारत एक्सप्रेस से दो बैग शराब बरामद, किशोर धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...