औरैया, नवम्बर 30 -- दिबियापुर। नेता जी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हावड़ा से मेरठ जा रही 40 वर्षीय महिला को दिबियापुर के फफूंद स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी बीना सांतरा पत्नी आलोक के रूप में हुई है। वह रविवार को अपने बेटे जीत और भाई शोभिक के साथ एसी के बी-4 कोच में सफर कर रही थीं। वे सभी मेरठ जा रहे थे। फफूंद स्टेशन पहुंचने से पहले महिला की तबीयत अचानक खराब होने लगी। ट्रेन के फफूंद स्टेशन पर रुकने पर कोच अटेंडेंट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाई गई। कॉन्स्टेबल सुनीता महिला को एम्बुलेंस से दिबियापुर सीएचसी ले गईं। वहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.