औरैया, सितम्बर 10 -- पति के साथ नेताजी एक्सप्रेस में सफर कर रही पश्चिम बंगाल की एक महिला की गुरुवार को अचानक हालत बिगड़ गई। ट्रेन के फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे और जीआरपी कर्मियों की मदद से महिला को नीचे उतारा गया। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल निवासी महाली बीबी अपने पति इजाबुल के साथ अप नेताजी एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। पति के मुताबिक कानपुर से ट्रेन आगे निकलने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत में सुधार नहीं होने पर इसकी जानकारी रेलवे स्टाफ को दी गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: ट्रेन से गिरकर महिला की मौत ट्रेन का अगला ठहराव फफूंद रेलवे स्टेशन होने के कारण वहां महिला को उतारने की व्यवस्था की गई। ट्रेन पहुंचते ही रेलवे और जीआरपी कर्मियों ...