संभल, मई 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील का असर अब जनपद में भी दिखाई देने लगा है। जिले के मंत्री और भाजपा पदाधिकारियों ने अपने काफिलों में चलने वाले वाहनों की संख्या कम करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही समर्थकों से भी अनावश्यक वाहन न लगाने की अपील की जा रही है, ताकि डीजल की खपत पर नियंत्रण रखा जा सके। जनपद में मंत्री ने अपने काफिले से कई वाहन कम कर दिए हैं, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी समर्थकों के साथ चलने वाली गाड़ियों की संख्या घटा दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में ईंधन की बचत बेहद जरूरी है और इसकी शुरुआत खुद से करनी चाहिए। दूसरी ओर प्रशासनिक अमला भी डीजल बचत की दिशा में नई योजना तैयार कर रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले की गाड़ियों को क...