पटना, अप्रैल 21 -- बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है। सांसद ने कहा कि नेताओं के कमरे में गए बिना 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। बिहार राज्य महिला आयोग ने इस बयान पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने सांसद को नोटिस भेजकर 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। सांसद पप्पू यादव ने घर से लेकर दफ्तर और सदन तक महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार का मामला उठाया। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि महिलाओं के साथ शोषण करने में राजनेता सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका से लेकर भारत तक के नेताओं की महिलाओं पर गिद्ध दृष्टि है। उनके यह बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांसद ने कहा, "नेताओं के रूम (कमरे) में गए बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.