हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 8 -- बिहार विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार की समीक्षा के क्रम में राजद के पदाधिकारियों ने खुद की उपेक्षा का आरोप लगाया है। दूसरे चरण के तहत प्रदेश राजद कार्यालय में चल रही प्रमंडलवार समीक्षा बैठक में पार्टी के जिला और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। नौ दिसम्बर तक यह बैठक होनी है। पहले चरण में पार्टी ने चुनाव लड़े उम्मीदवारों के साथ बैठक की थी। इन बैठकों के बाद दल के सैकड़ों बागियों पर कार्रवाई होने की आशंका है। दूसरे चरण की समीक्षा बैठक में उम्मीदवारों से अधिक शिकायत दल के पदाधिकारियों की है। उम्मीदवारों ने एक ओर जहां पार्टी पदाधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने की शिकायत की थी, वहीं पार्टी के प्रदेश और जिलास्तरीय पदाधिकारियों का कहना है कि बाहर से उम्मीदवार बनाए जाने के कारण दल के नेता व कार्यकर्ता मायूस ह...