लातेहार, सितम्बर 16 -- लातेहार, संवाददाता। झारखंड के प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है।

रैगिंग के आरोप जूनियर छात्रों के अभिभावकों ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय के सीनियर छात्रों पर रैगिंग के नाम पर मारपीट और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने मामले की जांच कराने और विद्यालय में बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में नए नामांकित जूनियर छात्रों के साथ सीनियर छात्र रैगिंग के नाम पर मारपीट करते हैं। उन्हें डराया-धमकाया जाता है। आरोप है कि कई बार जूनियर छात्रों की हॉकी स्टिक, क्रिकेट के विकेट और मच्छरदानी के डंडे से भी पिटाई की जाती है। इससे बच्चों में डर का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंति...