लातेहार, दिसम्बर 22 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। शनिवार की देर रात्रि नेतरहाट में एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में होटल परिसरों में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के चार प्रमुख होटल ड्रीम डेज होटल, होटल गैलेक्सी, होटल मैग्नोलिया प्वाइंट तथा होटल रवि एंड शशि की गहन जांच की गई। छापेमारी के दौरान सभी होटलों के कमरों, रेस्टोरेंट, किचन और स्टोर रूम की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच में कहीं भी शराब अथवा कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रशासन ने इसे संतोषजनक बताया। हालांकि, जांच के उपरांत होटल संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि होटल परिसरों में किसी भी परिस्थिति में शराब परोसना या उसका सेवन कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि नेतरहाट मे भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित होटल के खिलाफ कड़ी ...