गिरडीह, दिसम्बर 24 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार के आयुष कुमार सोनी ओबीसी में 70 वां व अनिकेत राज नेतरहाट विद्यालय प्रवेश परीक्षा में एससी में 7 वां स्थान लाकर सिर्फ गावां में ही नहीं, पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आयुष के पिता उपेंद्र स्वर्णकार व अनिकेत के पिता सुरेश चौधरी व्यवसाय करते हैं। आयुष की माता पोषण सखी हैं। वहीं अनिकेत की माता नन्दा देवी जलसहिया हैं। ये दोनों छात्र टॉपर्स स्टडी पॉइंट के छात्र हैं। टॉपर्स स्टडी पॉइंट के शिक्षक राहुल कुमार शर्मा ने इस संबंध में बताया कि नेतरहाट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 12 अक्टूबर को हुई थी। टॉपर्स स्टडी पॉइंट से हर वर्ष नेतरहाट, नवोदय, इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्र छात्राओं का चयन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.