नेतरहाट घाटी में ट्रैक्टर पलटने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
गुमला, जून 27 -- विशुनपुर प्रतिनिधि नेतरहाट घाटी में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि चालक मामूली रूप से घायल होने के बाद मौके से फरार हो गया।घायलों की पहचान नेतरहाट थाना क्षेत्र के चोरमुंडा गांव निवासी 20 वर्षीय इमानुएल टोप्पो और उसके भाई विनीत टोप्पो के रूप में हुई है। वहीं ट्रैक्टर चालक का नाम पवन बेंग बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार तीनों ट्रैक्टर में तेल भराने के लिए नेतरहाट जा रहे थे। इसी दौरान घाटी में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसे में दोनों भाई ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर तत्काल नेतरहाट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.