लातेहार, जून 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय सातवीं झारखंड राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन समापन रविवार को किया गया। बता दें कि उक्त खेल प्रतियोगिता 26 से 28 जून तक चला। योगासन खेल संघ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की मेजबानी इस वर्ष लातेहार जिला योगासन खेल संघ को मिली थी। प्रतियोगिता का उद्घाटन नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, राज्य सचिव चंदू कुमार, संयुक्त सचिव मलय डे, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉ. एस.के. घोषाल, पूजा सिंह एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता का परिणाम प्रतियोगिता के सफल आयोजन में लातेहार जिला योगासन खेल संघ एवं नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न ...