नेतरहाट आवासीय विद्यालय के लिए 100 छात्र चयनित
रांची, मई 12 -- रांची, हिब्यू। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए औपबंधिक रूप से 100 विद्यार्थियों का चयन अंतिम रूप से हो गया। विद्यालय प्रबंधन ने मंगलवार को इन विद्यार्थियों की कोटिवार सूची प्रकाशित कर दी। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 25 मई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की शारीरिक जांच और मनोवैज्ञानिक परीक्षण के बाद औपबंधिक रूप से विद्यार्थियों का चयन नामांकन के लिए किया गया। इससे पहले मुख्य परीक्षा के माध्यम से कुल 150 छात्रों का चयन किया गया। शारीरिक जांच और मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए किया गया था। इस बार बदले पैटर्न में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें पहली बार छात्रों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी किया गया। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी, जिसमें कुल 493 अभ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.