लातेहार, जुलाई 21 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए नेतरहाट आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने नीट- 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफल विद्यार्थियों में आर्यन गुप्ता, शाश्वत आनंद, राहुल कुमार, के. राज गौरव, आयुष कुमार हिंद, हर्ष कुमार हिंद, सत्यम उरांव तथा कमल राज शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सफल विद्यार्थी भविष्य मे...