देहरादून, मार्च 28 -- 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के साझा हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की हत्या कर दी गई। खामनेई की हत्या के बाद खाड़ी देशों में अशांति फैल गई और लगातार मिसाइलों की बरसात हो रही है। ईरान एक ओर इजरायल पर और दूसरी ओर खाड़ी देशों पर भी लगातार हमले करता रहा। इस दौरान ईरान पर भी घातक हमले हुए। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। अब इस मामले पर बाबा रामदेव ने अपनी राय सामने रखी है।खामनेई को मारना सही या गलत? एक इंटरव्यू के दौरान योग गुरू बाबा रामदेव से पूछा गया कि भारत के लोगों को नेतन्याहू के साथ होना चाहिए या खामनेई के साथा? इसका जवाब देते हुए रामदेव ने कहा कि आप किसी व्यक्ति को मार सकते हो, उसके विचार को नहीं। रामदेव ने कहा कि आप किसी व्यक्ति के दर्शन को, उसकी सोच को, उसके शौर्य को और उसके स्वभि...