नई दिल्ली, मार्च 20 -- ईरान में जारी युद्ध को आज 21 दिन हो गए हैं। इन दिनों में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जमकर निशाना बनाया है। अब इस युद्ध में जीसस क्राइस्ट और चंगेज खान की एंट्री हो गई है। नेतन्याहू के एक पुराने बयान के आधार पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया है कि इजरायली प्रधानमंत्री ने ईसाई समुदाय की भावनाओं का अपमान किया है। इस बयान के आधार पर उन्होंने यहूदियों और ईसाइयों के बीच के तनाव को एक बार फिर से बढ़ाने की कोशिश की। इतना ही नहीं नेतन्याहू द्वारा अपने बयान में चंगेज खान का जिक्र करने पर भी अराघची ने आपत्ति जताई है। यह भी पढ़ें- होर्मुज पर टैक्स लगाने की तैयारी में ईरान, क्या वाकई वसूला जा सकता है टोल? सोशल मीडिया साइट एक्स पर नेतन्याहू का एक वीडियो शेयर करते हुए अराघची ने उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा,...