नहेरिया (इजरायल), मई 28 -- प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक करीबी सलाहकार पर देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जर्मनी के एक समाचारपत्र को गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। यह जानकारी इजरायल के अटॉर्नी जनरल ने गुरुवार को दी। यह सूचना ऐसे समय में सामने आई है जब इस साल देश में चुनाव होने हैं। नेतन्याहू खुद भी भ्रष्टाचार से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं और उनकी गठबंधन सरकार के भीतर बढ़ता तनाव संसद के भंग होने का खतरा पैदा कर रहा है। गोपनीय दस्तावेज लीक करने की बातअटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहाकि वह 2024 में एक गोपनीय दस्तावेज को 'जर्मन टैबलॉयड' को लीक करने के मामले में जोनाथन उरिच पर अभियोग की योजना बना रहा है। वहीं आलोचकों का कहना है कि यह कवायद बेंजामिन नेतन्याहू को ...